झुर्रियों को दूर करने के उपाय | Jhuriyo Ko Dur Karne Ke Upay - Indian Upay

Latest

Health - Beauty Tips and Desi Nuskhe in Hindi

Thursday, May 4

झुर्रियों को दूर करने के उपाय | Jhuriyo Ko Dur Karne Ke Upay

आजकल चेहरे पर होने वाली झुर्रियों का मुख्य कारण खाने में मिलावट होती है। एक बार झुरिया चेहरे पर आना शुरू हो जाती है तो कुछ समय में ही यह काफी तेजी से बढ़ने लगती है। झुरिया सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथो के आसपास की त्वचा , गले और चेहरे को भी प्रभावित करती है। तो चलिए जानते है की कैसे हम घरेलू उपायों से ही झुर्रियों से छुटकारा पा सकते है।

Jhuriyo ko dur karne ke upay

Jhuriyo ko dur karne ke upay


1. शहद से झुर्रियों को कम करे

 सबसे पहले चेहरे पर शहद लगाकर मिनट तक छोड़ दे फिर इसके बाद गरम पानी से चेहरे को धो ले। इन सबके बाद चेहरे पर बर्फ के टुकड़े मलने से झुरिया काफी हद तक कम हो जाएगी। पहले ही उपयोग में आपको फर्क दिखने लगेगा।


2. शहद और मिल्क पाउडर झुरिया हटाने में काफी सहायक है।

सबसे पहले 2 बड़े चमच्च शहद , 4 बड़े चमच्च मिल्क पाउडर और 2 बड़े चमच्च गर्म पानी के ले। अब इन सबको मिला ले। सभी को मिलाकर चेहरे पर लगाए। एक हफ्ते में ही झुरिया ख़तम हो जाएगी।


3. नारियल तेल से झुर्रियों को कम करे

नारियल तेल से रोज चेहरे की मसाज करने से झुरिया थोड़े से ही समय में कम हो जाती है। साथ ही चेहरे में कसाव भी आता है। और चेहरा सुंदर और चमकदार दिखने लगता है।


4. पानी झुरिया कम करने में सबसे आसान और लाभकारी उपाय है।

दिन की शुरुआत दो गिलास पानी से करे। हर एक घंटे बाद पानी पीने का नियम बनाये। इस तरह एक दिन में दस से बारह गिलास पानी जरूर पिए। पानी से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और झुरिया नहीं पड़ती।


5.  मुल्तानी मिटटी झुरिया हटाने में काफी फायदेमंद 

चेहरे पर कसाव लाने और झुरिओ से छुटकारा पाने में मुल्तानी मिटटी काफी फायदेमंद है। सबसे पहले मुल्तानी मिटटी को पानी में भिगो दे। जब यह गल जाए तब इसमें टमाटर का रस और शहद मिलाये। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। धयान रखे की इस पैक को हमेशा लेट कर लगाए। और पैक लगाने के बाद बोले नहीं। कुछ समय बाद फेस को धो ले। पहले ही उपयोग में झुरिया काफी कम हो जाएँगी।


6. हरी सब्जियों के पानी से चेहरे को धोये

हरी सब्जिया जितनी शरीर के लिए फायदेमंद होती है उससे भी कही ज्यादा हरी सब्जियों का पानी हमारे चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। अगर चेहरे पर पिम्पल, दाग - धब्बे, झुरिया है तो रोजाना सुबह हरी सब्जियों का पानी चेहरे पर लगाए। एक हफ्ते तक ऐसा करने से चेहरे की सभी समस्या दूर हो जाएगी।


7. बेसन और दही से झुर्रियों को दूर करे

सबसे पहले बेसन में थोड़ा सा दही मिलकर लेप तैयार कर ले। अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाए। आधा घंटा इसे लगा रहने दे। अब ताजे पानी से अपने चेहरे को धो ले। हफ्ते में तीन बार ऐसा करे। एक महीने में ही चेहरे की झुरिया ख़तम हो जाएगी और जो दाग धब्बे है वह भी समाप्त हो जायेंगे।


8. कच्चे दूध से झुर्रियों को ख़तम करे

रोज सुबह कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाने से कुछ ही समय में झुरिया ख़तम हो जाती है और इसके साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।


9. संतरे के छिलके से झुर्रियों को दूर करे 

संतरे का छिलके झुर्रियों को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। सबसे पहले गर्म पानी में संतरे के छिलके को डाल कर रख दे। इसे साडी रात यू ही रहने दे। सुबह इससे अपने चेहरे पर लगाए और चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले। एक हफ्ता ऐसा करने से ही झुरिया ख़तम हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment